Tuesday, April 14, 2015

ये हैं भारत के 5 सबसे अमीर राज्य

नई दिल्ली। दुनिया के तमाम देशों को पछाड़ते हुए, भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके पीछे कई ऐसे राज्यों की ताकत है, जिन्होंने अपने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को बढ़ाने में सफलता हासिल की है। अकेले टॉप 5 शामिल राज्य ही देश की कुल जीडीपी में 45 फीसदी से अधिक का योगदान देते हैं। आइए जानते उन पांच राज्यों के बारे में जो अमीरी की सूची में टॉप 5 में शुमार हैं..
.
जीडीपी के मामले में भारत का सबसे अमीर राज्य


महाराष्ट्रः यह भारत का सबसे अमीर राज्य और दूसरा सबसे बड़ा शहरी राज्य है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या और क्षेत्रफल के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। देश के कुल GDP में महाराष्ट्र का 14.10 फीसदी शेयर है। महाराष्ट्र की जीडीपी 1,510,132 करोड़ रुपए की है जबकि प्रति व्यक्ति आय 69,627 रुपए है


उत्तर प्रदेश
यह भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। इस राज्य में छोटे स्तर पर कई इंडस्ट्रीज काम कर रही हैं, जिनसे बड़ी संख्या में सरकार को रेवेन्यू मिलता है। सर्विस सेक्टर के साथ ही सबसे ज्यादा रेवेन्यू टूरिज्म सेक्टर से आता है। यूपी की कुल जीडीपी 976297 करोड़ रुपए है। इस राज्य में प्रति व्यक्ति आय 21,670 रुपए है। यह देश की जीडीपी में 8.244 का भागेदारी करता है। यहा दूसरा सबसे अमीर राज्य है।


तमिलनाडु
यह भारत का सबसे ज्यादा साक्षर राज्य है। इस राज्य में औद्योगिकीकरण तेजी से बढ़ा है। कई बड़ी कार कंपनियों के प्लांट तमिलना्डु में है जिसमें निसान, फोर्ड, बीएमड्ब्लूय आदि प्रमुख हैं। तमिलनाडु की कुल जीडीपी 976703 करोड़ रुपए है और प्रति व्यक्ति आय 59,947 रुपए है। यह तीसरा अमीर राज्य है। देश की कुल जीडीपी में तमिलनाडु की हिस्सेदारी 7.93 फीसदी है। अमीर राज्यों की सूची में यह तीसरे स्थान पर है।


गुजरात
इस राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियां प्लांट लगाने के लिए गुजरात का रुख कर रही हैं। गुजरात की जीडीपी पिछले कर्ई सालों से बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां की कुल जीडीपी 765683 करोड़ रुपये है। देश की अर्थव्यवस्था में इस राज्य का शेयर 7.31 फीसदी है। अब यह चौथा अमीर राज्य बन गया है।


पश्चिम बंगाल
दूसरे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पश्चिम बंगाल की अर्थवयवस्था तेजी से मजबूत हुई है। कुछ एक बड़ी कंपनियों के विवाद छोड़ दें तो, कंपनियां यहां प्लांट लगाने में सहज महसूस कर रही हैं। देश का पांचवा अमीर राज्य बनते हुए यहां की कुल जीडीपी 800868 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। जबकि देश की इकनॉमी में इस राज्य का योगदान 6.75 फीसदी का हो गया है।

No comments:

Post a Comment